संदेश

Mental_trauma लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक आवाज़ सुनाई देती है मुझे/ I often hear a voice

चित्र
अक्सर एक आवाज़ सुनाई देती है मुझे अनदेखा करने कि कोशिश करता हूं उसे फिर भी एक तस्वीर बार बार दिखाई देती है मुझे वैसे तो मैं खामोश रहता हूं , लेकिन अक्सर एक आवाज़ सुनाई देती है मुझे एक अनचाहा शोर मेरे मन मस्तिष्क पे छाया रहता है। पता नहीं किस बात का डर हमेशा मुझपे मंडराया  रहता है। अक्सर एक आवाज़ सुनाई देती है मुझे जैसे गहरी खाई से कोई गूंजती आवाज़ में  चिल्ला रहा हो। उस आवाज़ से खुद को जितना अलग करता हूं, उतना ही लगता  है जैसे कोई मेरा हाथ पकड़ उससे मिला रहा हो। अक्सर एक आवाज़ सुनाई देती है मुझे जो दलदल की तरह है, जिसमे हर बार उलझ कर ,फंस जाता हूं  जहां से बाहर निकलना मुमकिन नहीं होता उतनी गहराई तक धंस जाता हूं।   अक्सर एक आवाज़ सुनाई देती है मुझे जो मेरी शांति भंग करती है, बार बार एक ही एक बात से मुझे तंग करती है। पर फिर भी मैं रुकता नहीं हूं, कोशिश तमाम करती है वो, फिर भी मै झुकता नहीं हूं।   जो अनवरत चलती ही रहती है, मन की गहरी खाई में गूंजती रहने वाली ऐसी एक आवाज़ हर रोज सुनाई देती है मुझे। English_translation I often hear a voice Try to ign...