मेरा परिचय


  •  मेरा परिचय
थोड़ा भोला और थोड़ा सा होंसियार हूं
थोड़ी सी नफरत और थोड़ा सा प्यार हूं 
बुरा हूं थोड़ा ,और थोड़ा अच्छा भी
झूठा हूं थोड़ा,और थोड़ा सच्चा भी।

थोड़ा मजबूत और थोड़ा सा कमजोर हूं
थोड़ी सी शांति,और थोड़ा सा शोर हूं
जिंदा भी हूं थोड़ा,और थोड़ा मरा हुआ
अभी खाली हूं थोड़ा,और थोड़ा भरा हुआ।

इल्लत हूं थोड़ी, और थोड़ी सी आदत हूं।
थोड़ी दुआ , और थोड़ी सी इबादत हूं
असफल हू थोड़ा,और थोड़ा सा कामयाब हूं
थोड़ा सा सहज ,और थोड़ा नायाब हूं

थोड़ा आजाद  ,और थोड़ा सा खुद के अधीन हूं
खुद पे भरोसा है थोड़ा,और थोड़ा सा ईश्वराधीन हूं,
थोड़ा  जीता हुआ हूं ,और थोड़ा हारा हूं
थोड़ा लाचार,और थोड़ा अपनी गलतियां का मारा हूं ।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोचा है कभी - hindi poem about depression

Best motivational poems in hindi

Interesting image quotes about Life in hindi