"Quotes" by ravindra bhartiya


"Quotes" by ravindra bhartiya
  
नमस्कार दोस्तो, आज मैं आप सबके लिए लेकर आया हूं, कुछ quotes in hindi, love quotes in hindi, hindi sad quotes, hindi quotes about Life , motivational quotes, hindi quotes
Self written quotes, whatsapp status in hindi ,ig caption


 ए चस्म से अब आंखे बेहाल है,
कोई सपना था वो, या कोई हकीकत 
बस यही सवाल है।
वो टूटा आज एक कांच की तरह 
आवाज़ उसके टूटने की इतनी बारीक सी थी,
फिर भी ना जाने क्यों आज उठा मेरे सीने में कोई बवाल है
©रविन्द्र_भारतीय 

आसां नहीं होता ,यूं भुला देना 
कुछ जागते हुए ख्वाब 
दबे पड़े है अंदर
आसां नहीं होता ,यूं उन्हें सुला देना।
©रविन्द्र_भारतीय

मेरी उम्र जानके क्या करोगे ,,
दो चार खूबसूरत से पल है
यूं करना उन्हें ही मेरी उम्र समझ लेना।।
©रविन्द्र_भारतीय

जज्बातों से भरी झोली कंधे पे लिए,
ना जाने क्यों उसी बाज़ार में बार बार घूमता रहता हूं
जहां भाव बहुत कम है।
©रविन्द्र_भारतीय

मुझे अपना दीवाना समझने की भूल ना कर
बस तुम मेरे दिल को थोड़ी रास आने लग गई हो।
©रविन्द्र_भारतीय

मेरा इश्क़ कुछ ऐसा ,जैसे बारिश की बूंदे
मुझ पर गिरती रही ,उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ा
पर मै भीतर तक भीग चुका था।
©रविन्द्र_भारतीय

रात भर जागना चाहता हूं ,तुम्हारी यादों में
पर इस नींद से मोहब्बत कमाल की है
जागने ही नहीं देती।।
©रविन्द्र_भारतीय

कलम को बड़ी मुश्किल से 
राजी किया था ,,
अब कमब्खत इन कागजों ने भी मुंह फेर लिया है।।
©रविन्द्र_भारतीय








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंभव को संभव बनाने ,मै चल पड़ा हूँ।

ईश्वर

सोचा है कभी - hindi poem about depression