संदेश

ख्वाबों का मलबा - Ravindra bhartiya

चित्र
#ख्वाबों का मलबा  बड़े दिनों बाद खंगाला आज उसे, देखा की.... बहुत कुछ दबा पड़ा था, बिखरे पड़े कुछ ख्वाबों के मलबे में.. यादें थी कुछ, कुछ फरियादें थी तस्वीरे थी कुछ... कुछ तअस्सुर था अभी भी उनका कुछ किताबे पड़ी थी..  जिनमें कविताएं थी ,कुछ नग्मे थे, कुछ गीतों की गुनगुनाहट थी दबी दबी सी आवाज थी  कुछ अल्फाज थे.. और कुछ होंठो की फड़फड़ाहट थी देखते देखते ना जाने कब झरने की तरह विचारो की दुनिया में  उझला गया मैं, मन मस्तिष्क की अथाह गहराइयों में उतरता चला गया मै, देखा की ढेरी पड़ी थी मलबे की दबे पड़े थे एहसास कुछ  और जो चुकाने बाकी  रह गए  वो एहसान दबे थे, लड़ाईयां थी  ,कुछ झगड़े थे  कुछ पत्थर थे.. उनके बीच पड़े दिल के टुकड़े दबे पड़े थे कुछ सवाल जो अरसो से दबे थे , लगता हैं वो मलबा कोई जवाब था टूटता गया ,बिखरता गया जो वक्त के साथ वो मलबा कोई ख्वाब था। Thanku so much for visiting our website ❤️ Like share and comment ✨👍

Poem on sister in hindi ~ काश सच में तुम मेरे साथ होती

चित्र
Poem on sister in hindi ~ काश सच में तुम मेरे साथ होती  Poetry for sister in hindi, बहन पर कविता ❣️ Hello dear friends, welcome again all of you again in my poetry blog ,poetic flavour  Where i share some interesting hindi poems and hindi quotes with all of you 🖋️🖋️ Today i want to share a Poetry , which is very close to my heart, its a message and my wishes to my imaginary sister .who live in my heart and my dreams..which never come true, so please read this Poetry and feel the beautiful connection between a brother and his sister ❣️ A message for my imaginary sister लेखक ~ रविन्द्र भारतीय ❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️ काश ..सच में तुम मेरे साथ होती दुख दर्द कोसों दूर होते, बस चारों और खुशियों की सौगात होती मैं मौन  हो जाता कभी, तो भी तुम मुझे सुन लेती मैं खो जाता कहीं मंजिल को तलाशते तलाशते पर मेरा हाथ पकड़ हजारों की भीड़ में से तुम मुझे  चुन लेती। कहीं बार अंधेरों से डर लगता है नींद भी नहीं आती है बहुत बेचैन सा हो जाता हूं काश उस वक्त तुम मां बन मुझे सुलाती और मैं सो जाता। ऐसी...

हां मै देशभक्त नहीं हूं~ desh bhakti kavita in hindi

चित्र
  हां मैं देशभक्त नहीं हूं ~ poem about independence day  नमस्कार दोस्तो poetic Flavour मैं आप सभी का फिर से स्वागत है, आशा करता हूं आप सब ठीक होंगे ,खुशहाल होंगे । आप और आपके परिवार को  स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं ❣️❣️ जय हिन्द ,जय भारत 🇮🇳🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर हिन्दी कविता Poem on independence day , Patriotic hindi poem, desh bhakti kavita                       हां मै देशभक्त नहीं हूं                                                 लेखक~ रविन्द्र भारतीय ..............***********************...............   हां मैं देशभक्त  नहीं हूं, तुम्हारी तरह धर्म जाती के झगडे में उबलता रक्त नहीं हू। बेशक मेरा दिल भी रोज वंदे मातरम बोलता है देश के दुश्मनों के लिए मेरा लहू भी खोलता है, लेकिन देशभक्ति के नाम पर किसी का खून बहा दूं, इतना भी सख्त नहीं हू हां मैं देशभक्त नहीं हूं। क्योंकि मैं...

Interesting image quotes about Life in hindi

चित्र
Interesting image quotes about Life Download free image quotes on life in hindi and english . Tags: #image_quotes #quotes about life #love quotes #hindi quotes #english quotes #hindi quotes about Life #sad hindi quotes #emotional lines #hindi words #unique quotes                         लेखक - रविन्द्र भारतीय तारीफे जब भी ज्यादा होने लगती है मेरी, नब्ज पे हाथ रख कर देख लेता हूं की जिंदा हूं के नहीं।  वो अंदर से आवाजें लगाते रहा, और तुम उसके खामोश होने का दावा करते रहे, दोस्त नहीं थे तुम,महज दोस्त होने का दिखावा करते रहे।   बादलों ने जमीं से इस क़दर मोहब्बत की बेशक मिलने को तरसता रहा, पर फिर भी उसका प्यार मूसलाधार बरसता रहा। पाठ जो सिखाते रहे तुम मुझे, वो किताबों से अनजान था। #inspirational quotes फर्क था उसके और मेरें इरादों में उसे बड़ा आदमी बनना था और मुझे बड़ा इंसान। फर्क बस इतना सा था , हम दोनों में  मैं झोंपड़ियों में जिंदा रह गया और वो इमारतों में भी मरता रहा।...

Tum kahan gum ho - poetry dedicated to my brother

चित्र
तुम कहां गुम हो / tum kahan gum ho Hindi Poetry for my brother A message from your beloved little brother                            #तुम कहां गुम हो  तुम कहां गुम हो! घर का हर एक कमरा, ऊपर- नीचे सब जगह तलाशा तुम्हे सिर्फ तुम्हारी पुरानी तस्वीरें मिली, उनसे जुड़ी कुछ टूटी बिखरी यादें भी मिली ,पर  तुम कहीं भी ना मिले। आखिर तुम कहां गुम हो! सब कुछ खामोश सा है.. यहां कहीं अरसो से तुम्हारे जाने के बाद ,इस सूखे रेगिस्तान में बिल्कुल बारिश नहीं हुई है ,पिछले कहीं बरसो से। सब कुछ सूखा सूखा सा है , अनन्त गमो का सैलाब हमारे पीछे छोड़ , तुम कहां गुम हो! रोज दूर गगन में देर रात तक देखता रहता हूं जिसे क्या वो तारा तुम हो। तुम्हे पाने के लिए कभी  हवाओं को छूकर देखा, तो कभी खुद को धूप में सेंखा, ना जाने कितनी बार तुम्हारी रूह को महसूस किया पर तुम कभी दिखाई नहीं दिए आखिर तुम कहां गुम हो! हार टंगा देख तुम्हारी एक तस्वीर पे मै कैसे मान लूं ,वो तुम हो पता नहीं लोग क्यों कहते है कि  मै तुमसे कभी मिल नहीं पाऊंगा, आखि...

सोचा है कभी - hindi poem about depression

चित्र
सोचा है कभी / socha hai kabhi -hindi poem about depression & mental illness Namstey friends welcome again on poetic flavour    डिप्रैशन एक ऐसी बीमारी है, जो हर मिनट लोगो की जान लेती जा रही है पर अफसोस यह है कि हमारे देश में इस पर कोई भी बात नहीं करना चाहता ,क्यूंकि ज्यादातर लोगो को पता ही नहीं है कि जैसे शरीर से सम्बन्धित बीमारियां होती है वैसे ही कुछ दिमाग या मन से सम्बन्धित बीमारियां भी होती है,और डिप्रैशन भी उसी तरह की एक मानसिक बीमारी है और इसे एक बीमारी की तरह ही देखा जाना चाहिए ,जिसका इलाज संभव है... खैर  आज मै यहां पर आपसे डिप्रैशन क्यों होता है ,क्या कारण है ..उनकी बात नहीं करने आया हूं, मै सिर्फ एक सवाल लेकर आया हूं कि किसी आदमी के मरने के बाद ही सब कुछ क्यों याद आता है लोगो को, जो इंसान अब इस दुनिया में है हि नहीं उसकी कितनी भी तारीफ करो या उससे कितना भी प्यार करो ,,कुछ फ़र्क नहीं पड़ता है , कुछ लोग तो यहां तक कहते है कि डिप्रैशन के कारण आत्महत्या करने वाले लोग बुजदिल ,और कायर होते है, यदि ऐसा है तो 10 लाख लोग हर साल डिप्रेशन के कारण अपनी जान गंवा बैठते है,त...

पतझड़ सा क्यों हुआ है - emotional hindi poetry

चित्र
पतझड़ सा क्यों हुआ है - emotional hindi poetry नमस्कार दोस्तो आप सभी का आज फिर स्वागत है ,हमारे इस ब्लॉग "poetic flavour" में , जहां पर मै अपनी भावनाए आप सबके साथ साझा करता हूं,और उसके बदले में आप सबका ढेर सारा प्यार मुझे मिलता है। आज जो कविता आपके लिए लेकर आया हूं ,यह दरअसल  मन में कुछ विचार हिचकोले खा रहे थे, जिनको शब्दों में पिरो कर आप सबके सामने पेश करने की कोशिश की है ,उम्मीद करता हूं आपको मेरा यह प्रयास अच्छा लगेगा ,  तो आइए शुरू करते है   Hello friends, welcome to you all today, in our blog "poetic flavour", where I share my feelings with you, and in return, I get a lot of love from you all.  The poem that I have brought for you today, it was actually some thoughts going on in the mind that have tried to present it to you by threading them into words, I hope you will like my effort,  So let's get started   # patjhad sa kyu Hua hai   बारिशों का यह मौसम,मेरे लिए पतझड़ सा क्यों हुआ है पानी आंखो का हर दिन बरसता है, पर मेरा मन रेगिस्तान सा क्यों हुआ ...

Eyes don't care -An english poetry

चित्र
Eyes don't care - An English poetry  Hi guys, welcome. again 🙏 and thank you so much for visit poetic flavor ❣️ Today I have brought English poetry for all of you basically I write poetry mostly in Hindi but this time I have tried to write in English, maybe there are too many mistakes in it. I would like to apologize for that, but I hope that you will understand the feelings I have written, ाWhat did you like, what you felt bad, please tell us by commenting below so that I can take care ahead , Tags : # english poetry # sad english poetry # english poetry on life # english poems # english poetry sad # Eyes don't care Eyes don't care  It sheds tears,  makes  you cry every time  The ocean behind your eyes never empty No matter how much water gets out, Eyes don't care. How strong you are  How much strength you have But you can't calm those waves Which makes you weak and sick  Because eyes don't care Are you lonely? Or Stand in the middle of the crow...

क्यों होते है खून खराबे इस जहां में -A hindi poem on reality of life

चित्र
क्यों होते है खून खराबे इस जहां में- A hindi poem on reality of life... नमस्कार दोस्तो आज फिर हाज़िर हूं आपके सामने मेरी एक और नयी कविता लेकर यह कविता आपसे एक सवाल पूछेगी आपको सोचने पे मजबूत करेगी, कुछ नया सिखाएगी  ..थोड़ा मन लगाके इस कविता को पढ़िएगा , मै उम्मीद करता हूं कि  दिल जरूर छुएगी... तो  चलिए शुरू करते है। Tags: # Hindi poems about life  # poems in hindi .# poems about life # realistic poem #inspirational poems in hindi # क्यों होते है खून खराबे इस जहां में क्यों होते है खूून खराबे इस जहां में ! यह जो लहू है इंसान का इससे होली खेलने की इजाजत  क्या तुम्हे सरकार ने दी है या जहां तुम रहते हो वहां नफरत को ज्यादा आजादी है और प्यार को कहीं काल कोठरी में रखा जाता है? क्यों होते है खून खराबे इस जहां में दुनिया की नजर नीले आसमां पर है पर मुझे तो फिक्र इस धरती की है जो मटमेले रंग से लाल हुई जा रही है वैसे रंग तो सारे ओढ़ रखे है सबने किसी ने भगवा ,किसीने हरा तो किसीने सफेद पर रंग इंसानियत का ओढ़ने की कोई हिमाकत नहीं करता, चारो और फैली नफरत में प्यार कोई नहीं भरता...

Best motivational poems in hindi

चित्र
प्रेरणादायक कविताएं - best motivational poems in hindi नमस्कार दोस्तो ,आज मै लेकर आया हूं  कुछ बेहतरीन प्रेरणादायक कविताएं इनमें से कुछ मेरे द्वारा लिखी गई और कुछ अन्य लेखकों द्वारा ,यदि आपके जीवन में भी आजकल निराशा के बादल छाए रहते है, या आपके इरादे भी अब कमजोर होते जा रहे तो यह पोस्ट मैने आपके लिए ही लिखी है ,मुझे विश्वास है कि इन कविताओं के पढ़ने और समझने के बाद जरूर कुछ सकारात्मक असर आपके मन मस्तिष्क पर होगा। # motivational poems in hindi , # hindi inspirational poems ,# hindi poems about life #best hindi poems , # best hindi poetry # self written motivational poems in hindi                # आवाज़ बुलंद कर हर कोई राह में अडंगे डाल बैठा है तेरे, तू बस हिम्मत जुटा और अपने मजबूत इरादों की आवाज़ बुलंद कर। लहू का तेरा, कतरा कतरा बहेगा  तन बदन असहनीय पीड़ा सहेगा फिर भी तू आकाश को गूंजा देने वाली  वो आवाज़ बुलंद कर। मर जाना तुम ,पर मारे मत जाना  तुम उनके हाथो से, अन्धकार फैला है चारों ओर ,डर मत जाना  तुम उन काली रातों से। ...

Heart-touching quotes in hindi

चित्र
    Heart-touching quotes in hindi   Hello guys ,welcome again in my blog poetic flavour today I have brought some heart-touching quotes in hindi about love and life,, In this post there are many love quotes in hindi , motivational quotes in hindi ,and many heart-touching   quotes about Life ,,I hope you will enjoy if you like please share with your family and friends  Let's start......... # love quotes in hindi तन्हाई ने करवट ली है,, जब से मालूम हुआ है  की तुम्हारा साथ मुमकिन नहीं "  मोहब्बत ने क्या से क्या कर दिया, पता नहीं चला कब कंगाल कर दिया" "आजकल उन रास्तों से निकलना छोड़ दिया मैने, जिनकी मंजिल मोहब्बत हुआ करती है"  "कांच के टुकड़े की तरह कुछ है सीने में, जो चुभता रहता है"   #Sad quotes in hindi "यू तो तालाबंद कर दिया है , अपनी जुबां का मैने लेकिन कुछ बेखबर जज्बात आंखो के रास्ते बाहर निकलते जा रहे है" "आसां नहीं होता यूं भुला देना कुछ जागते हुए ख्वाब दबे पड़े है अंदर  आसां नहीं होत...

Love quotes in hindi

चित्र
       Love quotes in hindi  hello friends, i have brought some hindi  love quotes for all of you , these quotes are totally different from others  ,,you can share these love quotes with your loved ones ,, so lets enjoy and how was these love quotes in hindi please tell us with your comments Let's start # love quotes in hindi ... उफ्फ.. यह गर्म मौसम , ऊपर से तेरी यह बेरुखी  लगता है ,दोनों ने अब  जलाने का ठान लिया है मुझे। ©रविन्द्र_भारतीय  तुमसे प्यार करने की ख्वाहिश नहीं है बस तुम्हारे साथ , साइकिल का टायर फिर से दौड़ाना है बचपन की तरह  ( बचपन की दोस्त) ©रविन्द्र_भारतीय चांद तारे तुम्हारे लिए तोड़ लाऊं  इतनी औकात नहीं है मेरी, पर तुम्हारा वो चांद बनके रहूंगा जो अमावस्य को भी साथ नहीं छोड़ता ।। ©रविन्द्र_भारतीय.... (पत्नी से प्यार) तुम मुझसे प्यार करो , मै तुमसे प्यार करूं, आओ दोनों मिलके  सारी इंसानियत से प्यार करे।। ©रविन्द्र_भारतीय .....(इंसानियत स...

कुछ है कांच सा / something is like glass ( A hindi poem )

चित्र
Something like a glass    कुछ है कांच सा/something is like a glass ( a hindi poem ) A New hindi poem for all of you my dear friends  ,,for english translation go below inside the page... ...............................................*********************************................................................ कु छ है कांच सा, जो टूट जाता है कुछ है ,हीरे सा जो अटूट है। रेत थी हाथ में जो ,अब धीरे धीरे सरक रही है पर कुछ है ,जो अभी भी हाथ थामे रख रही है, कुछ है कांच सा, जो टूट जाता है कुछ है वज्र सा, जो सब कुछ जोड़े रखता है फूल थे जो दिल के बागान में , किसने तोड़ लिए ? कुछ पता नहीं पर कुछ है , जिससे माहौल अभी भी महक रहा है कुछ है कांच सा ,जो टूट जाता है कुछ है लोहे सा, जो मजबूत है अभ्र सारे बरस कर कबके यहां से चल दिए, पर कुछ है, जो बनके अश्क मूसलाधार बरसे जा रहे। कुछ है कांच सा ,जो टूट जाता है कुछ है चट्टान सा, जो अडिग है चांदनी थी जो कुछ पल की, अंधेरे में अब बदल गई। लेकिन इस अंधेरी रात में भी , कुछ है ...

गरम हवाएं/Hot_winds(A new Hindi poem)

चित्र
                              गरम हवाएं / hot winds( A new Hindi poem)  This hindi poem i want to dedicate all  poor workers of india ,who always do thier  hard work in any situation ,, The hot winds rip them off, yet they continue to work. ,, A lot of fire is already burning in their chest, this hot winds from above, are provoking this fire more.. ...….................*************************........................ यह गरम हवाएं ,आग और भड़का रही है दिमाग अब सवाल पूछने लगा है, चमड़ी अब जवाब देने लगी है पत्थरों पर गिरते हथोड़े की आवाज़ , ऐसे लग रही है, जैसे यह पत्थरों की नहीं, मेरे हौसलो के बिखरने की आवाज़ है। यह गरम हवाएं ,आग और भड़का रही है, लगातार मेरे तन से निकलता यह पसीना भी जैसे आग में घी का काम कर रहा हो, कंठ सूखता जा रहा है,, प्यास बढ़ती जा रही है , और शरीर की शक्ति कम होती जा रही है। यह गरम हवाएं ,आग और भड़का रही है कोई दावानल जैसे सब कुछ खाक क...